औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को जिले में 58 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 18 से 44 साल तक के 1653 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार से टीकाकरण का प्रतिदिन लक्ष्य बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया है। चयनित विशेष टीकाकरण सेंटरों पर 2140 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष कुल 1653 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया है। इसके अलावा 45 से अधिक आयु वालों के लिए 40 सेंटरों पर चलाए गए टीकाकरण अभियान में 652 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। जिसमें 607 लाभार्थियों ने पहला टीका और 45 लाभार्थियों ने दूसरा टीका लगवाया है।