फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सपा के शक्ति प्रदर्शन मामले में 14 की गिरफ्तारी, 10 वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बिना अनुमति के सपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई रैली के मामले में पुलिस सख्त हुई है। सदर कोतवाल व एलआईयू निरीक्षक के निलंबन के बाद रैली में शामिल लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने 10 वाहन पकड़े हैं।
जिले में धारा-144 लागू होने के बाद भी सपा कार्यकर्ताओं की ओर से बैठक की अनुमति लेकर वाहनों से काफिला शनिवार को निकाला गया। मामले की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस के उच्चाधिकारी हरकत में आए। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के आदेश पर सदर कोतवाल पंकज मिश्रा व एलआईयू इंस्पेक्टर निर्दोश कुमार दीक्षित को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सपा कार्यकर्ताओं में पांच नामजद व 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में रविवार व सोमवार को भी पुलिस की टीमें सपाइयों की गिरफ्तारी में जुटी रहीं। कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी की जा सकी। वहीं 10 वाहनों को भी पकड़ा गया। जिन्हें सीज किया गया। सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को सात लोग पकड़े गए थे। वहीं सोमवार देर शाम तक यह संख्या 14 तक पहुंच गई। 10 वाहन भी पकड़े गए हैं। आरोपियों की चिह्नित करते हुए गिरफ्तारी का क्रम जारी है।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी....



कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बनके पुर्वा निवासी मनीष यादव, दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव वैसुंधरा निवासी आदित्य कुमार, फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपति निवासी सुखवीर, सहायल निवासी अब्दुल वहीद, दिबियापुर के बाबा परमहंस निवासी श्याम राजपूत, गहेसर निवासी गौरव यादव, मुगरिहा निवासी नितिन यादव, गहेसर निवासी अंकुर यादव, ककराई निवासी अनुज कुमार,बाबा परमहंस मोहल्ला निवासी हिमांशु, वैसुंधरा निवासी संदीप, बमुरीपुर निवासी शिवम तिवारी, पुर्वा भवानी निवासी राहुल सिंह, वैसुंधरा निवासी कमल यादव आदि 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें