फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोजगार मेले में 127 युवाओं को चयन

Thu, 25 Jan 2024 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत बुधवार को ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 127 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, सेवायोजन विभाग एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेला श्रीराम मेमोरियल इंटर कॉलेज नेविलगंज अछल्दा में आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अछल्दा शरद राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि युवा मेला के माध्यम से मिली नौकरी को प्रथम अवसर मानकर करियर की शुरुआत करें।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला कौशल प्रबंधक अतुल सिंह ने बताया कि मेला में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 385 युवाओं ने प्रतिभाग किया। मौजूद रहीं आठ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सभी का साक्षात्कार किया और 127 युवाओं को रोजगार प्रदान किया। इस मौके पर जिला समन्वयक संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार, अजय कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें