फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिधूना ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला में 108 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




औरैया। सोमवार को बिधूना ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में आयोजित किया गया। इसमें 108 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, सेवायोजन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सहयोग से आयोजित किया गया। रोजगार मेला (फेस-टू) का शुभारंभ कन्नौज सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन




शहर ही नहीं गांव क्षेत्र के बेरोजगार को नौकरी मिल रही है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला कौशल प्रबंधक अतुल सिंह ने बताया कि मेला में छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 240 युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें 108 को नौकरी के लिए चयनित किया। जिला समन्वयक संजीव कुमार ने बताया कि नौकरी के लिए चयनित युवाओं को ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम को जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार, लालचंद आदि ने संबोधित किया।

-



इनसेट

फोटो19एयूआरपी 15- शाहिद हुसैन



पहली बार किसी कंपनी में साक्षात्कार दिया और नौकरी के लिए ऑफर भी मिला है। इससे खुश हूं। - शाहिद हुसैन

फोटो19एयूआरपी 16- विकास कुमार

रोजगार मेला के आयोजन से बेरोजगारों को अब नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। उन्हें स्थानीय स्तर पर नौकरी मिल रही है। - विकास कुमार

युवा::: नेशनल एथलेटिक्स मीट में काजल शाक्य की 228वीं रैंक

फोटो19एयूआरपी 37- गुजरात के खेल मैदान में मौजूद काजल शाक्य। स्रोत: अभिभावक



- 16 से 18 फरवरी तक अहमदाबाद में हुई 19वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट

- क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी है काजल शाक्य

संवाद न्यूज एजेंसी

दिबियापुर। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 19वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में शंकरपुर निवासी काजल शाक्य ने 228वीं रैंक पाई। पूरे देश से शामिल हुए लगभग आठ हजार से अधिक एथलीटों के बीच रैंक पाकर काजल ने जिले के नाम रोशन किया।

डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव आरपी सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से दिसंबर माह में जिला स्तरीय स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इसमें 13 खिलाड़ी नेशनल स्पर्धा के लिए चयनित हुए थे। 16 से 18 फरवरी तक गुजरात यूनिवर्सिटी स्टेडियम अहमदाबाद गुजरात में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें जिले से चयनित 13 में से छह खिलाड़ियों काजल, वेद चौहान, निशांत, भानु प्रताप, मांडवी, साजन बाबू ने प्रतिभाग किया।

यहां आयोजित ट्रायथलान ईवेंट (लंबी कूद, 600 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़) में खिलाड़ियों की काबिलियत परखी गई। देश भर के लगभग 610 जिलों के आठ हजार से अधिक खिलाड़ियों ने स्पर्धा में प्रतिभाग किया। कस्बा रामगढ़ में गांव शंकरपुर निवासी अखिलेश शाक्य की बेटी काजल शाक्य ने पूरे देश में 228 वीं रैंक हासिल की। काजल शाक्य ने अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ 11.24 सेकेंड में पूरी करके 141 अंक पाए।



लंबी कूद में 2.34 मीटर कूदकर 468 अंक, 600 मीटर दौड़ 2.22.48 मिनट में पूरी करके 205 अंक पाए। काजल ने कुल 814 अंक पाकर 228 वीं रैंक पाई। बताया कि राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी स्पर्धा का उद्देश्य खिलाड़ी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को देखकर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। बताया कि स्पोटर्स अथाॅरिटी आफ इंडिया (साई) की ओर से जून माह में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाओं का चयन करने के बाद उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए आवासीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगीं।

सीबीएसई परीक्षा: चार परीक्षा केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा आयोजित

फोटो19एयूआरपी 44- एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते छात्र-छात्राएं .. संवाद



फोटो19एयूआरपी 45- शहर के ज्ञान स्थली अकादमी से परीक्षा समाप्त होने पर बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद

21 फरवरी को 10वीं की हिंदी और फरवरी को 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

औरैया / दिबियापुर। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की हिंदी की परीक्षा हुई। चारों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। अब 21 फरवरी को कक्षा 10 एवं 22 फरवरी को कक्षा 12 की परीक्षा होगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुईं थीं। सिटी कोआर्डीनेटर डाॅ.आनंद के अनुसार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दिबियापुर में गेल गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, औरैया में ज्ञान स्थली एवं सेंट फ्रांसिस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोमवार को जिले के चारों परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े 10 बजे से अपरान्ह डेढ़ बजे तक कक्षा 12 की हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन


बताया कि अब 21 फरवरी कक्षा 10 की हिंदी विषय एवं 22 फरवरी को 12 वीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। यहां बता दें कि 12 वीं की परीक्षा दो अप्रैल को समाप्त होगीं। जबकि 10 वीं की परीक्षा 13 मार्च को समाप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें