फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यात्रियों के लिए सुविधाएं नहीं मिलने पर नाराज हुए जेडयूआरसीसी के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। उत्तर रेलवे बोर्ड के जेडआरयूसीसी के सदस्य मुकेश तंवर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बुधवार को सुबह 11 बजे वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने बारीकी से स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान पानी की टंकी टूटी पाई गईं। कई में पानी नहीं आ रहा था। जानकारी ली कि यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय कहां है। इस पर कर्मचारी और अधिकारी निरुत्तर हो गए। उन्होंने जल्द से जल्द प्रतीक्षालय बनाए जाने और यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। भवन निर्माण कार्य धीमा पाए जाने पर नाराजगी जताई। जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि इस तरह तो कई साल में भी काम पूरा नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें