हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के पलवाड़ा गांव निवासी जायरीन बृहस्पतिवार सुबह अमरोहा की शाह विलायत दरगाह पर चादरपोशी करने आए थे। शाम साढ़े चार बजे सभी टेंपो से लौट रहे थे। इनके साथ पिलखुआ के भी जायरीन थे। हाईवे पर गजरौला से करीब चार किलोमीटर पहले एक धागा बनाने वाली फैक्टरी के सामने टेंपों अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिससे टेंपों सवार पलवाड़ा निवासी नौशेर की पत्नी सोनी, दो बेटे रिहान व अरहान, बेटी सोफियान, गांव का ही नाजर, अलिश्ता पत्नी राहत अली, पिलखुआ निवासी शीबा पत्नी अली मोहम्मद, अयान व उसका भाई सलीम घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हादसे की जानकारी है। घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया।