फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: कार की छत पर बैठकर युवकों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में कार की छत पर बैठककर युवकों द्वारा स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक स्टंट के दौरान सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। यह वीडियो हसनपुर कस्बे की राजपूत कॉलोनी में अतरासी मार्ग का बताया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले मार्ग पर स्टंट किए जाने से लोगों ने घबरा गए। लाल रंग की कार के छत पर बैठक कर युवक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। पूर्व में गजरौला व रजबपुर क्षेत्र में कार से स्टंटबाजी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी युवक नहीं सुधर रहे। कार से स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आ रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। वीडियो सामने आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें