फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौकरी के लिए विदेश गए युवक की मौत, बीस दिन हुए थे घर से निकले, 19 साल पहले पिता ने भी सऊदी ने गंवाई थी जान

Fri, 23 Feb 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा निवासी युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई। वह वहां काम करने के लिए घर से बीस दिन पहले ही निकले थे। परिजनों ने बताया कि फैसल के पिता की भी सऊदी में 19 साल पहले मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
अमरोहा के युवक की सऊदी में मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीस दिन पहले नौकरी करने सऊदी अरब गए 20 वर्षीय फैसल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। फैजल के पिता जमील अहमद की भी करीब 19 साल पहले सऊदी अरब में ही मौत हुई थी। मृतक फैसल अमरोहा नगर के मोहल्ला कटरा बख्तावर सिंह के रहने वाले थे।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक दो फरवरी को फैसल नौकरी करने के लिए सऊदी अरब के शहर रियाद गए थे। उनके सऊदी अरब पहुंचते ही अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की रात फैसल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

इसके बाद परिजन सऊदी अरब से फैसल का शव लाने के लिए जद्दोजहद में जुट गए हैं। परिजनों ने बताया कि फैजल के पिता जमील अहमद की करीब 19 साल पहले सऊदी अरब में ही मौत हुई थी। इस दौरान उनके पिता के शव को वहीं पर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। वहीं, फैसल की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

चिकित्सक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

अमरोहा में फंदे पर लटके मिले बीएमयूएस डॉक्टर सलमान अख्तर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आरोप लगाया है। साथ एसपी और सीओ से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल से सटी कॉलोनी के रहने वाले मृतक डॉ. सलमान अख्तर ने साल 2013 में बेंगलुरु के एक मेडिकल इंस्टीट्यूट से बीयूएमएस किया था। इसके बाद अपनी ही बैचमेट महाराष्ट्र निवासी शेख नयनतारा से शादी कर ली थी। उन पर दो बेटियां हैं।

दंपती कैलसा रोड पर अपना निजी अस्पताल चलाते थे। स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को लेकर कुछ दिन पहले सलमान अख्तर को राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री ने सम्मानित भी किया था। बीते मंगलवार की शाम डाॅ. सलमान अख्तर का शव घर के कमरे में गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें