ये मामला मंगलवार की रात शहर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक युवक का पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते सप्ताह प्रेमी युगल के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। इसके बाद युवती ने युवक से संबंध तोड़ने का फैसला कर लिया। उसने प्रेम-प्रसंग में मिले गिफ्ट सहेली के जरिए प्रेमी को वापस करा दिए।
लड़की के इस कदम से प्रेमी युवक काफी परेशान हो गया। वह बार-बार युवती को कॉल कर रहा था, लेकिन युवती कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। बार-बार कॉल आने से परेशान प्रेमिका ने आखिर में कांटेक्ट और व्हाट्सएप पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। बस इसी बात से नाराज युवक प्रेमिका के घर के सामने पहुंच गया और हंगामा करते हुए अपने प्रेम का इजहार करने लगा।
तमाशा देख मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माना। बदनामी होने पर घर से निकले प्रेमिका के परिजनों ने उसे घेर कर दौड़ा लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत में जुटे लोगों ने मामला रफा-दफा करा दिया। मामले की शिकायत पुलिस से नही की गई है। बताया जा रहा है कि प्रेमी नशे का आदी है, इसलिए प्रेमिका ने उससे नाता तोड़ लिया।