फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान-ए-इश्क: प्रेमिका की इस बात से खफा प्रेमी पहुंचा उसके घर, ऐसे किया प्यार का इजहार कि परिजनों ने दौड़ाया

Wed, 04 Jan 2023 07:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

मामला मंगलवार की रात शहर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक युवक का पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते सप्ताह प्रेमी युगल के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। इसके बाद युवती ने युवक से संबंध तोड़ने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के एक मोहल्ले में प्रेमिका ने ब्रेकअप कर लिया तो प्रेमी आपा खो बैठा। उसने प्रेमिका के घर के सामने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और खुलेआम इश्क का इजहार कर दिया। शादी कर खुश रखने की कसमें खाने लगा। जिससे गुस्साए प्रेमिका के परिजनों ने उसे दौड़ा लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन प्रेमिका ने शादी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

ये मामला मंगलवार की रात शहर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक युवक का पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते सप्ताह प्रेमी युगल के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। इसके बाद युवती ने युवक से संबंध तोड़ने का फैसला कर लिया। उसने प्रेम-प्रसंग में मिले गिफ्ट सहेली के जरिए प्रेमी को वापस करा दिए।

लड़की के इस कदम से प्रेमी युवक काफी परेशान हो गया। वह बार-बार युवती को कॉल कर रहा था, लेकिन युवती कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। बार-बार कॉल आने से परेशान प्रेमिका ने आखिर में कांटेक्ट और व्हाट्सएप पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। बस इसी बात से नाराज युवक प्रेमिका के घर के सामने पहुंच गया और हंगामा करते हुए अपने प्रेम का इजहार करने लगा।
विज्ञापन

तमाशा देख मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माना। बदनामी होने पर घर से निकले प्रेमिका के परिजनों ने उसे घेर कर दौड़ा लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत में जुटे लोगों ने मामला रफा-दफा करा दिया। मामले की शिकायत पुलिस से नही की गई है। बताया जा रहा है कि प्रेमी नशे का आदी है, इसलिए प्रेमिका ने उससे नाता तोड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें