फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई मार्ग पर पवांसा पुलिस चौकी के नजदीक 23 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद घर पहुंचे शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसा उस समय हुआ था जब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरशीश निवासी पीतम यादव (20) पुत्र छत्रपाल सिंह 23 मार्च की शाम बाइक पर सवार होकर पवांसा से सामान लेने गए थे। वापस लौटते समय पवांसा पुलिस चौकी के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। युवक की मौत होने के बाद पत्नी गीता और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें