सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से कोहराम मच गया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने घर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। क्षेत्र के गांव अंधेरीपुरी निवासी पमित चौहान (23) पुत्र डूंगर सिंह चौहान चार दिन पूर्व बाइक से किसी काम से गजरौला गए थे। जुबिलेंट फैक्टरी के पास सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजन घायल का उपचार कराने के लिए मेरठ ले गए थे, जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान पमित की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। शाम को मेरठ से गांव पहुंचे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।