अमरोहा। जिला बिजनौर में हुए हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल है।
मामला थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव गफ्फारपुर का है। यहां किसान श्याम सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा दीपक कुमार 25 वर्षीय सोमवार को किसी काम से बिजनौर गया था। वहां अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर घायल दीपक को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। एसओ अलका चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनाक्रम दूसरे जिले का है, इसलिए मुकदमे में संबंधित कार्रवाई बिजनौर पुलिस स्तर से की जाएगी। वहीं, जवान बेटे की मौत पर परिजनों को रोते-बिलखते बुरा हाल है।