फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहरखुरानी की आशंका

Sat, 28 Oct 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के आजाद रोड पर 45 वर्षीय व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके नाक से खून और मुंह से झाग आ रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति जहर खुरानी का शिकार हुआ है। गाल पर चोट की वजह से स्थानीय लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच-पड़ताल की। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास का है। बृहस्पतिवार को व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। उसने लाल व काली चेक की शर्ट और पैंट पहन रखी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चोट लगने की वजह से नाक से खून आना प्रतीत हो रहा है। जबकि मुंह से झाग आने का कारण जहर खुरानी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें