फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी समेत छह पर गैर इरादतन हत्या का केस

Wed, 09 Aug 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। ससुराल से लौटे सकरौली मिलक निवासी देवकरण (28) की रविवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी समेत छह ससुरालियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली मिलक निवासी किसान जगदीश के 28 वर्षीय पुत्र देवकरन की शादी सात साल पहले गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी ठाकर की बेटी आशा के साथ हुई थी। दो बच्चे भी हैं। करीब तीन माह पहले नाराजगी में अपने मायके चली गई थी। रविवार को देवकरन पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल वालाें ने मारपीट की और जहरीला पर्दाथ खिलाया। जब शाम को देवकरन घर पहुंचा तो उसके मुंह सं झाग आ रहे थे। उसे शाहपुर कला के चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया। देर रात युवक को मेरठ उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही मौत हो गई। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पत्नी आशा, ससुर ठाकर, अंगूरी, मवासी, पाविंद्र व अमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें