फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में ट्राली का पहिया निकलने से संभल के 22 वर्षीय दानिश की मौत, दो साथी घायल

सार

गाजियाबाद के डासना में ईंट उतार कर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के गजरौला पहुंचने पर ट्रॉली का पहिया निकल गया।जिला संभल के असमोली थाना क्षेत्र के रत्तुपुरा गांव निवासी मोहम्मद उमर ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है।पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर सीओ ऑफिस के सामने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला (अमरोहा)। गाजियाबाद के डासना में ईंट उतार कर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के गजरौला पहुंचने पर ट्रॉली का पहिया निकल गया। ट्रॉली में सवार लेबर के रूप में काम करने वाले तीन युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने प्राइवेट एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां संभल के असमोली निवासी 22 वर्षीय दानिश को मृत घोषित कर दिया। उसके एक साथी को हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला संभल के असमोली थाना क्षेत्र के रत्तुपुरा गांव निवासी मोहम्मद उमर ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है। गांव के ही निवासी 22 वर्षीय दानिश पुत्र अब्बास अली, फरमान व सैफ अली ट्रैक्टर ट्रॉली पर बतौर लेबर काम करते हैं। बुधवार को मोहम्मद उमर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लादकर गाजियाबाद के डासना में पहुंचाने गया था। दानिश, फरमान व सैफ अली भी साथ थे। डासना में ईंट उतार कर करीब एक बजे घर लौट रहे थे। मोहम्मद उमर ट्रैक्टर-ट्राली चला रहा था, जबकि दानिश, फरमान व सैफ अली ट्रॉली पर बैठे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर सीओ ऑफिस के सामने पहुंचा था। इस बीच ट्राली का पहिया धुरा सहित निकल गया।
इस कारण ट्रॉली में बैठे दानिश, फरमान, सैफ अली सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायलों को को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दानिश को मृत घोषित कर दिया, वहीं फरमान की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी पर रखवाया। जवान बेटे की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में मौत का मामला सामने आया है। मगर इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। सीएचसी के मेमो के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें