सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव में घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद निवासी किसान राजीव सिंह का 19 वर्षीय बेटा रोजाना की तरह सोमवार की रात को अपने घर सोया था। लेकिन रात्रि में किसी समय वह घर से चला गया और गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से लटक कर जान दे दी। मंगलवार सुबह को घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह में युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। परिजन इस संबंध में कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं। संवाद