फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवाओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। युवाओं ने अतरासी रोड पर एकत्र होकर आकाश चौधरी के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंका। केंद्र सरकार से आतंकवाद के खात्मे की मांग की। आकाश चौधरी ने कहा सीमा पर सैनिक देश की रक्षा करते हैं तभी हम सुरक्षित रहते हैं। जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में अपने जवानों को खोया है। उनके बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता। हम जवानों पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी केंद्र सरकार से अपील है कि आतंकी और आतंकवाद पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान वैभव चौधरी, अजीत चौधरी, आशीष चौधरी, सतीश चौधरी, अमन चौधरी, विशेष चौधरी, विशाल चौधरी, प्रदीप चौधरी, आदित्य चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें