फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: शादी समारोह में युवक पर चाकू से तीन बार हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

Sat, 24 Jun 2023 11:40 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा

सार

कोतवाली क्षेत्र के गांव में शादी समारोह में युवक पर एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार चाकू के हमला किया गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद घायल को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
युवक को चाकू मारकर किया घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में शादी समारोह में युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी भूड़ की है। शुक्रवार की रात को गांव निवासी बालकरण सिंह की बेटी की शादी थी। बरात आई हुई थी। इसी बीच शादी समारोह में गांव निवासी युवक प्रमोद कुमार दावत खाने पहुंचा था। पुरानी रंजिश में गांव के ही प्रमोद के चचेरे भाई समारोह में पहुंच गया।

वहीं कहासुनी हो गई और उसने चाकू से प्रमोद पर हमला कर दिया। चाकू बाजू और गुर्दे में लगा है। चाकू से तीन बार किए गए। हमला होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को हसनपुर निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें