फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: हसनपुर में सौ रुपये के लिए कर दी युवक की हत्या, परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 10:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच सौ रुपये को लेकर मारपीट हुई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
अमरोहा के हसनपुर में जाम लगाते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर में सौ रुपये को लेकर हुई मारपीट में जख्मी युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने युवक का शव रहरा हसनपुर मार्ग रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


गंगेश्वरी ब्लॅाक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी 22 वर्षीय केशव पुत्र राजेंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर को गांव में ही परचून की दुकान पर बीड़ी का बंडल लेने के लिए जा रहा था।


दुकान के पास गांव का ही मनवीर खड़ा था। आरोप है कि केशव की जेब से निकल रहा 100 का नोट मनवीर ने छुपा लिया था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। मनवीर ने सर में डंडा मारकर केशव को घायल कर दिया था। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था।


यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया था। शनिवार शाम को मेरठ में उपचार के दौरान केशव की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने अपने गांव के सामने ही शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार करने व मुकदमे में अन्य आरोपियों के नाम शामिल करने की मांग की। मौके पर गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज है। उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें