फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की अश्लील वीडियो वायरल कर मांगे रुपये

सार

आधी रात के बाद युवक के फोन पर वीडियो कॉल कर लड़की ने उसकी अश्लील वीडियो बना कर पैसों की मांग की।जिस पर युवक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद लड़की ने उसकी अश्लील वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दी।थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला। आधी रात के बाद युवक के फोन पर वीडियो कॉल कर लड़की ने उसकी अश्लील वीडियो बना कर पैसों की मांग की। उसके फेसुबक पर भेज दी। वीडियो भेजने का आरोप तीन युवक और एक महिला पर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी युवक द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 15 अगस्त की रात 12.40 बजे एक वीडियो कॉल आई। जिस पर एक लड़की बात कर रही थी। वह वीडियो कॉल करते हुए अश्लील हरकतें कर रही थी। कुछ देर बाद युवक ने फोन काट दिया। इसके बाद युवती ने फर्जी तरीके से एडिट कर एक वीडियो भेजी। युवक से पैसों की मांग की। जिस पर युवक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, लेकिन इसके बावजूद लड़की ने उसकी अश्लील वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दी।
जिससे उसकी काफी बदनामी हुई। युवक का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो को धनौरा थाना क्षेत्र के गांव लंबिया निवासी हर्ष उर्फ गोलू, कुआंखेड़ा निवासी वरुण, चक निवासी प्रदीप और एक अज्ञात महिला वायरल कर रहे हैं। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें