गजरौला (अमरोहा)। युवक ने अपनी ममेरी बहन के सहयोग से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की ममेरी बहन उसे ब्लैकमेल करने लगी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी ममेरी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरे जिले का एक परिवार गजरौला में किराये पर रहरा है। उनके बराबर में ही सैदनगली थाना क्षेत्र के जीहल गांव की दूसरे समुदाय की युवती रहती थी। युवती परिवार की 11 वर्षीय बेटी को सोने के लिए अपने पास बुला लेती थी। 29 सितंबर को सोने के लिए अपने पास बुला लिया। वहां पर पहले से ही युवती का फुफेरा भाई मौजूद था। आरोप है कि किशोरी के पहुंचते ही युवती गेट बंद कर चली गई। इस दौरान युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद युवती आई। उसने किशोरी को रोते देख ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कहा कि युवक के साथ क्या कर रही थी। उसने युवक के साथ उसकी हरकत देख ली है। इस घटना के बारे में तुम्हारी मम्मी को बताऊंगी। किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए 60 हजार ऐंठ लिए।
गुल्लक में रुपये नहीं दिखाई दिए तो किशोरी की मां ने कड़ाई से पूछताछ की। किशोरी ने आपबीती सुनाई। परिजन थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक असलम निवासी जीहल थाना सैदनगली व सीमा उर्फ रुखसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।