हसनपुर। गांव निवासी शारुख(23) की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला का है। गांव निवासी किसान मुंशी का बेटा शारुख बृहस्पतिवार की दोपहर को जंगल से लकड़ी काटने गया था। यहां जामुन के पेड़ से लकड़ी कटते समय नीचे गिर गया। काफी समय बाद कुछ लोगों ने पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में देखा और निजी चिकित्सक को दिखवाया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि करीब एक वर्ष पहले ही युवक की शादी हुई थी। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को सुपुर्द एक खाक करने की तैयारी चल रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि युवक की मौत का मामला जानकारी में नहीं है।