फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: थाने में युवक ने ब्लेड से खुद की गर्दन काटी, पुलिसवालों के उड़े होश, छह महीने से नहीं था काम

Wed, 12 Jul 2023 07:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

25 वर्षीय युवक ने थाने में पहुंचकर खुद की जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन
घायल युवक सुमित चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला। थाने में क्षेत्र के गांव चौहड़पुर माफी निवासी 25 वर्षीय युवक सुमित चौहान ने ब्लेड से खुद की गर्दन काट ली। वह लहूलुहान हो गया। घटना को देख पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। तुरंत उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। युवक के पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं, जबकि भाई मेरठ के निजी अस्पताल में कर्मचारी है। सुमित भी नर्स का काम करता था, लेकिन वह छह महीने पूर्व गांव आ गया था। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे बूंदाबांदी हो रही थी। थाने के पुलिसकर्मी अपने कार्य में व्यस्त थे। अधिकांश पुलिसकर्मी कांवड़ियों के लिए सुरक्षा में तैनात थे। इसी दौरान 25 वर्षीय युवक सुमित चौहान थाने में दाखिल हुआ। पुलिस ने बताया कि उसने अपनी जेब से ब्लेड निकाला और अपनी गर्दन पर वार कर लिया। युवक को पुलिसकर्मियों ने खुद की गर्दन काटते देखा तो तुरंत उसकी तरफ दौड़ पड़े। उधर गर्दन कट जाने के कारण वह लूहलुहान होकर जमीन पर गिर गया। तुरंत पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए लेकर दौड़े। सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। 

घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर सीओ अरुण कुमार सिंह थाने में पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि युवक द्वारा खुद की गर्दन काटने का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों का कहना है कि वह मेरठ में नर्स का काम करता था, लेकिन छह महीने पूर्व गांव आ गया और उसके बाद कुछ नहीं करता था। वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें