फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। घरेलू क्लेश व नशे के चलते एक युवक में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव निवासी 28 वर्षीय युवक नशे का आदी था। वह रोजाना की तरह शुक्रवार को भी शराब पीकर अपने घर आया था। किसी बात को लेकर घर में पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर युवक ने अपने घर के पास बने अपने खेत में जाकर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक अपने पीछे पत्नी एवं तीन बच्चों को छोड़ गया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें