फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 31 Aug 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। पत्नी के अनबन होने पर युवक ने फंदे पर लटकर जान दे दी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खुशालपुर निवासी सूरज कुमार का अपनी पत्नी से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। कई दिन पूर्व सूरज की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ गलत व्यवहार की शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों को समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन पत्नी नहीं माने और वह मायके चली गई। मामले से दुखी होकर युवक ने मंगलवार देर रात घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है पत्नी को मायके जाने से वह मना कर रहा था लेकिन, मृतक की पत्नी ने रुकने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने पीछे एक बेटी व एक बेटा छोड़ा है। रक्षाबंधन के त्योहार पर युवक मौत से उसकी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह का कहना है कि इस तरह की कोई घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें