फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बच्चा चोर होने के शक में युवक की पिटाई, गांव में घुमाया

Sat, 02 Sep 2023 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के सिरसा खुमार गांव में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवक को लात-घूसों से जमकर पिटाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 5 मिनट 7 सेकंड के इस वीडियो में युवक ग्रामीणों से हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुई इस वीडियो के मुताबिक अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट निवासी युवक सिरसा कुमार गांव में बच्चा चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले तो ग्रामीण युवक से बात करते रहे। लेकिन बाद में पिटाई शुरू कर दी। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने युवक को लात-घुसों से बुरी जमकर पीटा। आरोपी युवक का नाम सानू जफर बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक बार-बार ग्रामीणों के आगे हाथ जोड़कर एक बार माफ करने की मिन्नतें करता सुनाई दे रहा है।
इसके बाद भी लोग उसकी पिटाई करते रहे। बाल पड़कर इधर-उधर खींच। कई लोग पिटाई वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने युवक को पड़कर गांव में भी घुमाया। जैसे ही युवक अपनी स्कूटी पर बैठकर भागने की कोशिश करने लगा तो ग्रामीणों ने फिर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक के आधार कार्ड की फोटो मोबाइल में खींच ली। इसके बाद उसे जाने दिया। गनीमत रही थी आरोपी युवक और ग्रामीण एक ही समुदाय से जुड़े निकले, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें