फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ठेले पर फालूदा खाते समय युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मेवाड़ आइसक्रीम के ठेले पर फालूदा खाते समय दो सगे भाइयों ने युवक की गर्दन पर छुरे से वार कर दिया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय में भूप सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा प्रजीत रविवार की रात 9 बजे प्रेम मेवाड़ के ठेले पर फालूदा खाने गया था। इस दौरान अमरोहा नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर में रहने वाले दो सगे भाई प्रशांत और सरल पहले से मौजूद थे। तभी उन्होंने ठेले वाले से कहा कि ये बदमाश और चोर व्यक्ति है। इसे फालूदा हिसाब से देना। प्रजीत ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नियत से गर्दन पर छुरे से हमला कर दिया। जिससे पराजित की गर्दन कट गई। जबकि दूसरा प्रहार दाहिने हाथ पर किया। जिससे हाथ भी कट गया। पीड़ित के शोर मचाने पर लोग आ गए। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ ने बताया कि मामले में पीड़ित की शिकायत पर प्रशांत और सरल के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें