अमरोहा। रेलवे स्टेशन के निकट संदिग्ध हालत में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा गुरुवार रात लगभग दो बजे नगर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित भूरेखां शहीद दरगाह के पास हुआ था। चौकी प्रभारी माहिर अब्बास ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर शरीर के चिथड़े उड़ गए थे। शव की शिनाख्त का प्रयास जारी है।