फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नवोदय में प्रवेश के लिए 16 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नवोदय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह में आवेदन के लिए 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में बसेड़ा तगा गांव में नवोदय विद्यालय का संचालन होता है। जिसमें प्रवेश के लिए हर साल बड़ी संख्या में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन करते हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय समिति द्वारा जारी प्रवेश की अधिसूचना के अनुसार इस विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले के निवासी विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य हीरा लाल ने बताया कि आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें