फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छह दिन से एक्स-रे मशीन खराब, 10 दिन मरीजों को और पड़ेगा भटकना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन छह दिन बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। अभी ठीक होने में दस दिन और लगेंगे। जिला अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए नोटिस भी चस्पा कर दिया है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई मुरादाबाद रेफर किया जा रहा है तो कोई निजी अस्पताल में एक्स-रे कराने को मजबूर है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 80 से 90 मरीज एक्स-रे कराते हैं। जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों से मरीज रेफर होकर जिला अस्पताल आते हैं। 26 जून को अचानक एक्स-रे मशीन खराब हो गई। काफी प्रयास के बाद भी एक्स-रे नहीं हो सके। मशीन खराब होने के चलते मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। मशीन ठीक करने लखनऊ से आए इंजीनियर उसके पार्ट्स खोलकर ले गए। मशीन कितने दिन में ठीक होगी ये किसी को पता नहीं है।
हालांकि, जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से नोटिस चस्पा किया गया। जिसमें बताया गया कि एक्स-रे मशीन ठीक होने में दस दिन या उससे अधिक समय लग सकता है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि इंजीनियर मशीन के पार्ट्स से लेकर गए हैं। कब तक ठीक होकर आएंगे। ये अभी स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें