फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती: पंजाब के मौसम अली ने मुजफ्फरनगर के टाइगर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत शेख़ दाऊद बंदगी रहमतुल्लाह अलैह के मैदान में आयोजित दंगल में शुक्रवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पंजाब के पहलवान मौसम अली ने रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरनगर के टाइगर को चित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांचवें दिन दंगल देेखने के लिए दर्शक दीर्घा खचाखच भरा था, इस दौरान जीहल के फहीम अहमद ने पप्सरा के तौफीक को चित्त कर दिया। जबकि दिल्ली के शेर खान ने शाहजहांपुर के नदीम को पटखनी दी, तो हरियाणा के रेहान ने मुजफ्फरनगर के फैयाज को चित किया। कलियर शरीफ के राजा ने कानपुर के प्रदीप को हराया। कलियर के शमीम हुसैन ने कानपुर के जावेद को पटखनी दी। हरियाणा के मोनू ने पप्सरा के भूरा को हराया। नेपाल के लकी ने राजस्थान के सोनू को चित किया। अयोध्या के हरिओम ने राजस्थान के सोनू को, राजस्थान के कालू ने नेपाल के लकी को, मुजफ्फरनगर के शानेजर ने मध्यप्रदेश के सूरज को पटखनी दी। उझारी के इस्तेखार ने कलियर शरीफ के शमीम को हराया। पप्सरा के यासीन ने मेरठ के गुल्ला को, पंजाब के विक्की ने सहारनपुर के इकरार को हराया। मेरठ के शाकिर ने दिल्ली के गौरव को दांव लगाकर चित किया। इसीक्रम में अमरोहा के ललित ने अंबाला के अजय को, कुरुक्षेत्र के भूरा ने राजस्थान के सोनू को धूल चटाई। इसके अलावा दस से अधिक कुश्तियां बराबरी पर छूटी । इस अवसर पर मुख्य रूप से इफ्तिखार उल हसन, चौधरी बुद्धन, हकीम चमन, डॉ. शहरोज, आरिफ धूमा, हाजी कल्लन, अलाउद्दीन सैफी, चौधरी फहीम महल, चौधरी मरगूब, मोहसिन त्यागी, फैयाज अहमद, खालिद सिंधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें