फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर फार्मर रजिस्ट्री के काम में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। राष्ट्रीय सचिव सुमित नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम शैलेश दुबे से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से चल रहा है। फिर भी तमाम किसान साधन नहीं होने की वजह से अभी रजिस्ट्री नहीं कर पा रहे हैं। ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं की बगैर मर्जी के स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग की गई। चीनी मिल पर बकाया बीते पेराई सत्र का भुगतान दिलाने व बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला में भेजने की मांग भी की गई। इस मौके पर अशोक कुमार, हरपाल सिंह, नौबहार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें