अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने शनिवार को जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कहा कि प्लांट के काम में तेजी लाई जाए। मजदूरों की संख्या बढ़ाएं ताकि काम जल्द पूरा हो सके। शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि सरकार लोगों की जिंदगीबचाने के लिए काम कर रही है। हम लोगों की जिम्मेदारी बढ़ गई है संक्रमण से बचने के लिए नियमों का पालन जरूर करें। इस दौरान सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश, सीएमएस डॉ. एके गुप्त आदि रहे। संवाद