फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नहीं मिली वन विभाग की एनओसी, अटक गया बिजली लाइन खींचे जाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। वन विभाग की एनओसी न मिलने से जिले में ट्रांसमिशन की लाइन खींचे जाने का काम अटक गया है। मेरठ के परीक्षितगढ़ से आ रही लाइन को 16 किमी तक खींच दिया गया है। लेकिन, हस्तिनापुर वन्य जीव विहार क्षेत्र से होने से कार्य लटक गया है। वजह, वन विभाग की एनओसी न मिलना। मगर बीते एक साल से कई बार प्रयास करने के बाद भी वन विभाग एनओसी जारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

अभी तक अमरोहा जिले को मुरादाबाद से ही आपूर्ति की जाती है। अमरोहा के गुलड़िया स्थित ट्रांसमिशन के बिजलीघर में आपूर्ति मिलती है। जहां से सभी बिजलीघरों को आपूर्ति का वितरण किया जाता है। मुरादाबाद जिले पर निर्भरता कम करने के लिए मेरठ के परीक्षितगढ़ स्थित बिजलीघर से गुलड़िया बिजलीघर को ट्रांसमिशन की लाइन खींची जा रही है। गजरौला के शकूराबाद और अहरौला तेजवन के रकबे से गुजरने वाली 70 किमी लंबी लाइन पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परीक्षितगढ़ से अमरोहा जिले की सीमा में 16 किमी लंबी लाइन खींच दी गई, लेकिन आगे खींचे जाने के लिए वन विभाग की एनओसी चाहिए।
मगर वन विभाग ने हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य के बीच से लाइन गुजरने की बात कहते हुए अड़ंगा लगा दिया। कहा कि इससे वन एवं वन्य जीवों पर संकट खड़ा हो जाएगा। वन विभाग ने बिजली विभाग को आगे की लाइन खींचने के लिए एनओसी जारी नहीं की। जिसके चलते ट्रांसमिशन की बड़ी लाइन खींचे जाने का काम अटक गया है। लिहाजा लाइन का काम पूरा होने तक जिले को मुरादाबाद पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही आगे लाइन खींचे जाने का काम पूरा होगा। तब तक अमरोहा जिले को मुरादाबाद पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। परीक्षित गढ़ से आ रही लाइन का काम पूरा हो जाता तो जिले में कभी बिजली का संकट खड़ा नहीं होगा।
विज्ञापन

-एके सिंह, एसडीओ, ट्रांसमिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें