फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: देसी शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के मोहल्ला पूठ रोड काला शहीद में देसी शराब का ठेका आबादी से दूर करवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने धरना दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कि कई बार ठेका हटवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। वहीं, अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन महिलाएं मांग पूरी करने की जिद पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला काला शहीद पूठ रोड पर देसी शराब की ठेका है। सोमवार को मोहल्ले की महिलाएं एकत्र होकर ठेके के पास धरने पर बैठ गईं और ठेका मोहल्ला से हटवाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले में ठेका खुला होने के कारण उनके नाबालिग बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। घर के युवा शराब पीने के बाद उनके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हैं। घर की कीमती वस्तुओं को बेचकर शराब खरीदते हैं। कहा कि वह अब तक चार बार दुकान बंद कराने को लेकर धरना-प्रदर्शन कर चुकी हैं, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
सूचना पर आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने ठेका दूसरे स्थान पर शिफ्ट होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

यहां गीता देवी, कोमल, राजकली, प्रकृति, सविता देवी, जगवती, अनीता देवी, फरजाना, बबीता, शीतल, कल्लो, संगीता, सोनम, सीमा, हरप्यारी मौजूद रही। आबकारी निरीक्षक रामकुमार यादव का कहना है कि देसी शराब के ठेके को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया जाएगा। फिलहाल महिलाओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें