फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली.. ढोल की थाप पर बंगाली नृत्य ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के वासुदेव तीर्थ पर चल रहे शारदीय नवरात्र महोत्सव का मंगलवार को सिंदूर उत्सव के साथ समापन हो गया। सुहागिनों ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर सौभाग्यवती होने का वरदान मांगा। सिंदूर की होली भी खेली गई। परंपरागत तरीके से ब्रजघाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

श्रीवासुदेव मंदिर में सुबह साढ़े नौ बजे विजय दशमी पूजन हुआ। तदोपरांत सिंदूर उत्सव मनाया गया। सुहागिनों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को सिंदूर लगाकर मिष्ठान का भोग लगाया। सिंदूर की होली में ढोल की थाप पर बंगाली नृत्य ने सबको मोहित कर डाला। इसके पश्चात प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। नगर में शोभायात्रा निकाली गई जो जट बाजार, बड़ा बाजार, कोतवाली, कटरा, कोट, अतरासी मार्ग होते ब्रजघाट पहुंची। जहां एक कुंड में विधि विधान से प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। शाम को ब्रजघाट से लाए जल से विजय सम्मेलन मनाया गया। इस अवसर पर शिव स्वरूप टंडन, सचिन शर्मा, तरुण चटर्जी, दयानंद झा, विद्यानंद झा, पायल, उषा देवी, आनंदी, सुहानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें