गजरौला में इंद्राचौक पर बाइक सवार की चप्पल से पिटाई करती महिला।
नगर में इंद्रा चौक पर बेटे के साथ साइकिल पर सवार होकर जा रही महिला से बाइक टच होने पर महिला ने बाइक सवार को पकड़ िलया। महिला ने बाइक सवार को चप्पल से पीटा। कुछ लोगों ने महिला को समझाकर शांत कराया। हुआ यूं कि गांव तिगरिया निवासी एक महिला अपने बेटे के साथ साइकिल पर सवार होकर सोमवार शाम को गजरौला के इंद्राचौक से गुजर रही थी। इसी दौरान यहां एक बाइक सवार की साइड साइकिल से लग गई। साइकिल गिरने पर महिला ने बाइक सवार को पकड़ लिया और चप्पल निकालकर उस पर भिड़ गई।