फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, दो दोस्तों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार रात घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी का दोस्त घर के बाहर पहरा दे रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक किसान की पत्नी बृहस्पतिवार रात को घर पर अकेली थी। रात करीब 12:30 बजे पड़ोस में रहने वाला नफीस घर में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। छीना झपटी के दौरान महिला के हाथ में चोट लग गई। इस दौरान आरोपी का दोस्त आसक अली घर के बाहर पहरा दे रहा था। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हुई, तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में महिला की शिकायत पर नफीस के खिलाफ दुष्कर्म व आसक अली के खिलाफ षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें