फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या, पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह

Mon, 29 May 2023 11:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

खून से लथपथ शव को देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतका के पति ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मिथिलेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के हसनपुर में मोहल्ला रहरा अड्डा कोट पूर्वी में मिथिलेश (30) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। महिला सुबह के समय में शौच के लिए गई थी। खून से लथपथ शव को देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतका के पति ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मोहल्ले में बिट्टू का परिवार रहता है। उसकी पत्नी मिथिलेश रोजाना की तरह रविवार की रात को अपने घर पर सोई थी। तड़के करीब चार बजे वह शौच के लिए घर के पीछे की तरफ खाली प्लॉट में चली गई थी। लेकिन वहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। पेट पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। शरीर पर अन्य जगहों पर भी हमले के निशान हैं। घटनास्थल पर शव खून से लथपत पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम विवाह करने वाले बिट्टू से अभी कोई संतान उसकी नहीं हुई थी। पांच वर्ष पूर्व मिथलेश एक गांव में अपने पहले पति को छोड़कर आ गई थी। गैर जाति के बिट्टू से उसने प्रेम विवाह किया था। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ अभिषेक यादव का कहना है कि महिला की हत्या हुई है। शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें