फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घरेलू विवाद में महिला नहर में कूदी, गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। घरेलू विवाद के चलते महिला ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। महिला को कूदता देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। तुरंत ही गोताखोरों ने महिला की तलाश शुरू कर दी। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के धनोरी मीर गांव में किसान मोनू का परिवार रहता है। परिवार में कई दिन से विवाद चल रहा था। जिससे नाराज होकर मोनू की पत्नी जयकारी शनिवार की सुबह 10 बजे घर से निकल गई और अमरोहा-बिजनौर रोड स्थित नहर के पुल पर पहुंच गई। यहां उसने जान देने के लिए नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में डूबता देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंच गए और नहर में महिला की तलाश शुरू कर दी। गनीमत रही महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के मुताबिक महिला ने जान देने की कोशिश क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें