फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी मछरया रफ़ी परिवार के साथ कई साल पहले गांव हाकमपुर आकर बस गए थे। उनकी पत्नी शफीकन (42) चार दिन पहले हाकमपुर में सड़क किनारे खड़ी थी। तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक ने महिला के टक्कर मार दी थी। जिससे हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आनन-फानन परिजन महिला को मेरठ ले गए। उपचार के दौरान चार दिन बाद रविवार को महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें