हसनपुर। नगर के एक मोहल्ला निवासी करीब 50 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। चिकित्सकों की देखरेख में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला कई दिन से बीमार थी । उसे 4 दिन पूर्व मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कोरोना की पॉजिटिव आई थी। परिजनों के मुताबिक महिला को कई दिन पहले बुखार की शिकायत हुई थी हसनपुर में ही एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया। लेकिन फायदा नहीं हुआ तो मुरादाबाद ले गए जहां चिकित्सकों ने कोरोना की जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार रात को अस्पताल में ही महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने कोरोना की गाइडलाइन के मुताबिक परिजनों को शव नहीं सौंपा और कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत वहीं चिकित्सकों की देखरेख में अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगरपालिका की टीम द्वारा मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया है।