फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंची महिला की हार्टअटैक से मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के कस्बा नौगावां सादात निवासी अब्दुल मजीद की 62 वर्षीय पत्नी भूरी खातून का वोट बूथ संख्या 276 फरीदी इंटर कॉलेज में था। सोमवार दोपहर दो बजे वह अपने बेटे मोहम्मद जकी के साथ बूथ पर मतदान करने पहुंची थीं। बताया जाता है कि मतदान के बाद अचानक ही उनकी तबियत बिगड़ गई। मतदान कक्ष से बाहर आते ही हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। परिजन उनके शव को घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र चौहान ने बताया कि परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें