फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खड़े ट्रक में कार घुसने से महिला की मौत, मृतका के बहू-बेटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे की सर्विस रोड पर खड़े ट्रक में कार घुस जाने से कार में सवार कल्लो (58) की मौत हो गई। उसके बहू-बेटा व कार का चालक घायल हो गए। परिजन उसे हापुड़ से दवाई दिलाकर लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी रईस सैलून चलाते हैं। उनकी 58 वर्षीय पत्नी कल्लो को सांस की बीमारी थी। हापुड़ से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को रईस, बेटा दिलबहार व उसकी पत्नी रेशमा कार से कल्लो की दवाई लेने हापुड़ गए थे। जहां से दवाई लेकर लौट रहे थे। कार को गांव का रावेंद्र चला रहा था। शाम सवा चार बजे कार गजरौला थाना क्षेत्र में एलआईसी ऑफिस के पास सर्विस रोड पर पहुंची थी। सर्विस रोड पर ट्रक खड़ा था। कार ट्रक में घुस जाने से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार कल्लो, रईस का बेटा दिल बहार व दिल बहार की पत्नी रेशमा व कार का चालक रावेंद्र घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से तुरंत सीएचसी पहुंचाया गया। जहां कल्लो को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि खड़े ट्रक में कार घुसने से कार में सवार महिला की मौत व तीन लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सर्विस रोड पर रहता है अतिक्रमण
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही पुलिस की मिलीभगत से हाईवे की सर्विस रोड पर अतिक्रमण रहता है। ट्रक व अन्य वाहन खड़े रहते हैं। तीन महीने पूर्व चौपला चौकी इंचार्ज प्रवेंद्र कुमार ने अतिक्रमण करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया तो संचालक सकते में आ गए थे। उन्होंने 15 दिन में 100 से अधिक वाहनों का चालान किया था। एसपी ऑफिस पर तैनात कई पुलिसकर्मियों व स्थानीय किसान नेताओं ने अतिक्रमण करने वाले वाहनों के खिलाफ हल्की कार्रवाई को कहा। इससे यह बात पुष्ट होती है कि अतिक्रमण करने वाले वाहनों के साथ ही डग्गामार वाहनों को पुलिस के साथ ही अन्य का भी सहयोग है। सर्विस रोड पर अतिक्रमण करने वाले वाहन लोगों की जान के दुश्मन बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें