गजरौल (अमरोहा)। पति के साथ बाइक से मायके जा रही गांव बहादुरपुर निवासी अंजू (27) की बजरी पर बाइक फिसलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। परिजनों ने अभी तक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी आनंदपाल सिंह की गजरौला के गांव वारसाबाद में ससुराल है। रविवार को ससुराल में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आनंदपाल सिंह अपनी पत्नी अंजू और दो वर्ष के बेटे के साथ बाइक से जा रहा था। खादगुर्जर रोड पर पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचने के प्रयास में उसकी बाइक बजरी पर फिसल गई। बाइक फिसलने पर आनंदपाल और उनका बेटा सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। जबकि पत्नी अंजू सड़क पर गिरी, जिससे अंजू के ऊपर से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उतर गया। हादसे में अंजू बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान सोमवार को अंजू ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों ने अभी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
-