फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल कठोर कारावास की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छह साल पहले महिला के साथ दुष्कर्म के दोषी को न्यायालय ने सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोषी जमानत पर बाहर था। न्यायालय का फैसला आने के बाद उसे कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ये घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। यहां रहने वाली महिला का पति गुजरात में मजदूरी करता है। 26 अगस्त 2017 सुबह 8:30 बजे महिला अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। तभी गांव के ही रहने वाले अमरपाल ने उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर गर्दन दबा दी। जिसके बाद बाजरे के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। किसी तरह घर पहुंची महिला ने अपनी सास को आपबीती बताई। मामले की जानकारी मिलते ही महिला का पति भी गुजरात से घर आ गया। जिसके बाद पीड़िता ने हसनपुर कोतवाली में आरोपी अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाद में थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था। ये मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश/ त्वरित न्यायालय (प्रथम) निशांत शैव्य की अदालत में विचाराधीन था। अभियोजन पक्ष की ओर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देवेश नागर ने पैरवी की। बुधवार को न्यायालय में मुकदमे में सुनवाई करते हुए साक्ष्य और सबूतों के आधार पर अमरपाल को दोषी करार दिया। साथ ही 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें