फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटे की जमानत के लिए कचहरी आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पड़ोसी घायल

Thu, 21 Sep 2023 11:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेटे की जमानत के लिए पड़ोसी एहसान अली को लेकर कचहरी जा रही 65 वर्षीय मकसूदन को पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मकसूदन की मौके पर मौत होगी। जबकि पड़ोसी एहसान अली घायल हो गया। इतना ही नहीं ट्रक की टक्कर एक ई-रिक्शा को भी लगी। जिसमें उसमें सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतका मकसूदन देहात थानाक्षेत्र के गांव धनौरी अहीर में रहने वाले रसीद की पत्नी थीं। उसका बेटा वसीम चोरी के मामले में जेल में बंद है। लिहाजा परिवार के सदस्य उसकी जमानत के प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को उनके वकील ने वसीम की जमानत के लिए परिवार के सदस्यों को बुलाया था। ऐसे में वसीम की मां मकसूदन अपने पड़ोसी एहसान अली को लेकर कचहरी जा रही थी। बाइक एहसान अली चला रहा था। जैसे ही बाइक जोया रोड से कचहरी की तरफ मुड़ने लगी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की मकसूदन और एहसान अली उछलकर दूर जा पड़े।
इतना ही नहीं ट्रक ने एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मकसूदन की मौके पर मौत हो गई। जबकि एहसान अली घायल हो गया। वही ई-रिक्शा में बैठे रायपुर खुर्द निवासी भूरी और सलामतपुर के रहने वाले महेंद्र सिंह भी घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रक समेत मौके पर ही पकड़ लिया। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें