मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे तीन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की कमान उनकी पत्नियों द्वारा संभाली जा रही है। प्रत्याशियों की पत्नियां महिलाओं के समूह को साथ लेकर घर घर जाकर दस्तक दे रही हैं। पत्नियां बुजुर्ग महिलाओं से अपने सिर पर हाथ रखवा कर जीत का आशीर्वाद मांग रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी से राजेश सैनी, समाजवादी पार्टी से सचिन सैनी व बहुजन समाज पार्टी से प्रवीन अग्रवाल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। राजेश सैनी की पत्नी डोली सैनी, सचिन सैनी की पत्नी कोमल व प्रवीन अग्रवाल की पत्नी सोनिया अग्रवाल समर्थकों को साथ लेकर सुबह से ही घर घर दस्तक दे रही हैं।