फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 42 हजार रुपये निकाले

Fri, 20 Dec 2024 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 42 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये कटने का मैसेज मोबाइल पर मिला तो युवक के होश उड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बछरायूं थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी कमल सिंह का बेटा आकाश कुमार 13 जुलाई को मंडी धनौरा में स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। आकाश रुपये निकालने के लिए एटीएम केबिन में पहुंचा, तो दो युवक वहां दाखिल हो गए। उन्होंने आकाश से जल्द रुपये निकालने को कहा और बातों में लगा लिया। इस बीच दोनों आरोपियों ने आकाश का एटीएम कार्ड बदल लिया। इस दौरान आकाश दोनों युवकों की मनसा भांप नहीं सका। उसने एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की तो मशीन ने कार्ड को ब्लॉक दिखाया। इससे पहले आकाश कुमार कुछ समझ पाता दोनों आरोपी वहां से चले गए। कुछ समय बाद आकाश के खाते से 42 हजार रुपये कटने का संदेश उसके मोबाइल पर मिला। उसने बैंक जाकर खाते पर रोक लगवाई और मामले की शिकायत पुलिस से की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें